बस की ट्राले से टक्कर, 2 महिलाओं की मौ*त

By: May 22nd, 2024 4:09 pm

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह एक पर्यटक बस सड़क के किनारे पार्क किए एक ट्राले से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 50 यात्री थे। यह इंदौर (मध्य प्रदेश) के लोग थे, जो तीर्थ स्थानों की यात्रा पर थे, और केदारनाथ की यात्रा के बाद रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए निकले थे।

बस सुबह पांच बजे के करीब लुधियाना में चहला गांव के निकट संभवत: बस चालक को झपकी लग जाने से एक पार्क किए ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला और निकट के अस्पतालों में भर्ती कराया। दो महिला यात्रियों के दुर्घटना में मृत्यु की सूचना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App