गलियों में पार्क गाडिय़ों के काटे चालान

By: May 1st, 2024 12:16 am

नगर निगम और पुलिस ने की कार्रवाई, राहगीरों को आने-जाने में हो रही थी दिक्कत

स्टाफ रिपोर्टर-मंडी
नगर निगम मंडी और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आठ दो पहिया वाहनों के चालान काटे गए हैं। शहर की गलियों में दो पहिया वाहन चालक मनमर्जी से कहीं भी वाहनों को पार्क कर देते थे, जिससे राहगीरों को चलने फिरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहर में भूतनाथ बाजार, चद्रंलोक गली, महाजन बाजार में दो पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वहीं यह वाहन चालक गलियों में अपने वाहनों को पार्क कर देते हैं, जिस कारण राहगीर परेशान होते हैं। कई मर्तबा लोगों ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम के पास इस संदर्भ में शिकायत दर्ज भी करवाई है।

इसी आधार पर संयुक्त रूप से निगम और पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को चौहटा बाजार, महाजन बाजार और भूतनाथ गली में आठ दोपहिया वाहनों के चालान काटे और उन्हें चेतावनी भी दी गई। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा है कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को बिलकुल भी बक्शा नहीं किया जाएगा। इन गलियों में पुलिस गश्त देगी और ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जाऐंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं नगर निगम ने भी लोगों से गलियों में वाहन पार्क ना करने की अपील की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App