सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज आनी में

By: May 7th, 2024 12:15 am

आनी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के मंगलवार को आनी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री आनी में मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा कि लोगों ने विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन दिया था और अब लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बढ़त दिलाने के लिए मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App