हिमाचल में पांच साल मजबूती से चलेगी कांग्रेस सरकार

By: May 24th, 2024 12:55 am

विवेक विक्कू बोले, भाजपा के सारे षड्यंत्र हुए फेल, बागियों को करारा जवाब देगी जनता
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बंगाणा
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूत है। सरकार पांच साल चलेगी। यह बात कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने गुरुवार को बंगाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। विक्कू ने कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार की मदद से कांग्रेस सरकार को गिराने में षडय़ंत्र रचे, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मजबूती से सरकार को संभाले रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे षडय़ंत्र फेल हो गए। अब बारी जनता की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोगों का जनता भारी विरोध कर रही है। भाजपा के प्रत्याशी जहां भी वोट मांगने जा रहे है, उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता से आहवान किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सुक्खू सरकार को मजबूत करें।

वह जनता को विश्वास दिलाते है कि कुटलैहड़ के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से आज वह चुनाव मैदान में उतरे है। उन्होंने कहा कि जनता का उन्हें प्यार व समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रमुखता से पग उठाए जाएंगे। लोगों के खेतों को सिंचित करने के लिए काम किया जाएगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद् है। उन्होंने जनता से आहवान किया कि उन्हें वोट रुपी आशीर्वाद दें, ताकि समस्या को हल करवा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App