कांग्रेस ने याद किए प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री परमार

By: May 3rd, 2024 12:16 am

डाक्टर वाईएस परमार को कांग्रेस भवन में दी श्रद्धांजलि

विशेष संवाददाता—शिमला
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गुरुवार को डाक्टर परमार के कार्यों और योगदान का स्मरण किया गया। इस मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 1981 में डा. वाईएस परमार दुनिया से विदा हो गए थे। डा. वाईएस परमार ने कई मर्तबा प्रदेश का नेतृत्व किया। उनकी दूरदर्शी सोच से हिमाचल 1948 को महापंजाब से अलग होकर देश का 18वां पहाड़ी राज्य बना था। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन में हिमाचल निर्माता डाक्टर यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वाई एस परमार का हिमाचल के गठन और प्रदेश को विकास की रहा में आगे ले जाने अतुल्य योगदान रहा। उनके योगदान को हिमाचलवासी युगों युगांतर तक याद रखेगा। ऐसे सच्चे ईमानदार, निष्ठावान और साफ छवि के नेताओं को प्रेरणास्रोत मानकर शत-शत नमन करते हैं। इस मौके पर वार रूम के चेयरमैन हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि डा. वाईएस परमार की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा था कि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याएं और मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखकर 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी, 1971 को रिज से पूर्ण राज्य की घोषणा की थी।

प्रदेश में आज बागबानी, कृषि ,शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास की नींव डाक्टर वाई इस परमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। डाक्टर परमार के सपनों को आगे बढ़ाने में कांग्रेस के कई मुख्यमंत्रियों ने योगदान दिया जिनके अथक प्रयासों से आज प्रदेश हर क्षेत्र में विकास की गाथा लिख रहा है। इस मौके पर पार्टी के महासचिव यशवंत छाजटा ने डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि डॉ. परमार का हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर परमार राजनीति व सादगी के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डाक्टर परमार प्रदेश के ही नही देश के एक ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों में बसते थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों समेत कई जगहों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यह रहे मौजूद
वार रूम के चेयरमैन हरिकृष्ण हिमराल, मीडिया- कॉर्डिनेटर जीएस तोमर, एसके सहगल, पूर्ण चंद, वीरेंद्र जसवाल, डाक्टर दिनेश, त्रिलोक सूर्यवंशी, उषा राठौर, रिपन कलसैइक, कैप्टन अतुल शर्मा, लक्की राणा, रोहित धामी, विजय चौहान, राजेश ठाकुर, हार्दिक, आर्यन नेगी, अजय ठाकुर, एडवोकेट दीपक, मानसिंह उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App