वीक जोन में सडक़ , प्रोजेक्ट का निर्माण भू-स्खलन की वजह

By: May 5th, 2024 12:57 am

खड़ामुख-होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास हुए भू-स्खलन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे एडीएम भरमौर ने जताई आशंका
कार्यालय संवाददाता-भरमौर
खड़ामुख-होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के पीछे की वजह वीक जोन में सडक़ या प्रोजेक्ट निर्माण भी हो सकता है। शनिवार को भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने यह आश्ंाका जाहिर की है। कुलवीर सिंह राणा ने कहा कि यह एरिया वीक जोन है। यहां पर भू-स्खलन पूर्व में होने की भी हिस्ट्री रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तर पर सडक़ बहाली को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि अगर सडक़ बहाल होने में लंबा वक्त लगता है तो किस तरह से रोजमर्रा की जिंदगी को कम से कम रूकावट हो। उल्लेखनीय है कि गत 16 अप्रैल को खड़ामुख-होली मार्ग पर दुंदा पुल के पास बडा भू-स्खलन हुआ था। इसके बाद से होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। लगातार हो रहे भू-स्खलन के कारण यह स्थिति बन चुकी है कि अब पैदल यात्रियों के आर-पार होने के लिए भी रास्ता यहां पर नहीं बचा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग और यहां कार्यरत हाइड्रो कंपनी जेएसडब्ल्यू संयुक्त रूप से सडक़ को यातायात हेतु बहाल करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, लेकिन मौसम की बेरूखी के बीच भू-स्खलन का दौर जारी रहने से यहां पर सडक़ खोलना एक बड़ी चुनौती बन चुका है।

इस स्थिति में मौजूदा समय में ग्रीमा-सियंूर मार्ग से होकर क्षेत्र की 14 पंचायतों के लिए हलके वाहनों की आवाजाही हो रही है। शनिवार को एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा और पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता ई. मीत शर्मा भू-स्खलन संभावित स्थल पर पहुंचे। इस दौरान जेएसडब्ल्यू कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एडीएम ने भू-स्खलन स्थल का और सडक खोलने के लिए चल रहे कार्य का जायजा भी लिया। उधर, एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा का कहना है कि 16 अप्रैल को भू-स्खलन के कारण यह मार्ग बंद है। मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सडक़ के करीब दो सौ मीटर हिस्से तक को यह स्लाइड प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है और नजर रखी जा रही है कि उस पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अगर मार्ग लंबे समय पर बंद रहता है तो इसी मुद्दे पर विचार कर रहे है कि किस तरह से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्लाईड वाला एरिया वीक जोन है। उन्होंने कहा कि स्लोप स्टेबल है उनमें कोई एक्टिविटी होती है तो कोई न कोई कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमारा अभी पूरा फोकस इसी पर है कि इसे कैसे रि-स्टोर कर यातायात बहाल किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App