ड्रग तस्कर 5.47 किलो हेरोइन, 1.07 लाख ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

By: May 26th, 2024 5:48 pm

फाजिल्का। पंजाब की फाजिल्का पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ एक संयुक्त अभियान में रविवार सात ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.47 किलोग्राम हेरोइन और 1.07 लाख ड्रग मनी बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों की पहचान फाजिल्का के बलजिंदर सिंह उर्फ लवली (21), सुखचैन सिंह उर्फ लकी (19) सोलव सिंह (19) गुरचरण सिंह उर्फ मिल्खा (21), करणदीप सिंह (29),दलजीत सिंह उर्फ मानी (23) और कपूरथला के कमलदीप सिंह (32) के रूप में की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App