15 महीने से कर्मचारियों और पेंशनरों की हो रही अनदेखी

By: May 17th, 2024 12:55 am

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ सोलन ने रामशहर में पूर्व कर्मचारी पेंशनरसंगठनों के साथ किया सम्मेलन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला सोलन के द्वारा गुरुवार को रामशहर में सभी पूर्व कर्मचारी पेंशनरसंगठनों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा तथा प्रदेश महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष बावू राम ठाकुर ने की। मुख्यातिथि घनश्याम शर्मा ने पेंशनरों को दिलाए गए करोड़ों के वित्तीय लाभ बारे जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों की मुख्य मांगों को लेकर अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट करने को कहा। सम्मेलन में संघ के उपाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा सहित विद्युत परिषद, प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिवालय, शिक्षक संघ संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App