प्रचंड गर्मी…पंखे के नीचे भी छूटने लगा पसीना, मंडी में रविवार को पारा 40 डिग्री
बाजारों में गायब हुई रौनक, जंगलों में आग लगने की बढ़ रहीं घटनाएं
कार्यालय संवाददाता-मंडी
समूचे प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के दौरान लू चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। आलम यह है कि पिछले कुछ दिनों से मंडी शहर समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर के दौरान बाजारों में रौनक गायब हो गई है। हालांकि हाल ही में छोटी काशी मंडी में देर रात को जमकर बारिश हुई थी। लेकिन रविवार को दोबारा प्रचंड गर्मी हो गई है। मौसम विभाग द्वारा आगामी कुछ दिनों में जिला मंडी में गर्म लहर चले रहने की चेतावनी जारी की है।
रविवार को मंडी जिला में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। जिसके चलते अब पंखे के नीचे भी पीसने छूटने लग गए हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला के कुछ जंगलों में आग लगने के कारण तापमान अधिक बढ़ गया है। गर्म हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना छते के धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रचंड गर्मी के चलते गत सप्ताह से स्कूलों के समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक लग रहे हैं। इसके अलावा प्रचंड गर्मी के चलते पेयजल समस्या भी बढऩे लग गई है। लोगों को एक-दो दिन छोडक़र पेयजल आपूॢत हो रही है। अगर आगामी दिनों में गर्मी का पारा बढ़ गया, तो पानी की समस्या विकराल हो सकती है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मंडी जिला में कुछ दिनों तक तीव्र हिट वेव चलने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। प्रशासन ने गत सप्ताह से समस्त विभागों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App