यूरोपियन फसलों की तरफ बढ़ा किसानों का रुझान

By: May 10th, 2024 12:55 am

सोलन जिला के किसानों ने 147 हेक्टेयर पर रोपी पारसले, ब्रोकली, चाइनिज, कैबेज, आईसबर्ग, पोकचेई और लेट्टयूज
सिटी रिपोर्टर-सोलन
जिला सोलन के किसानों का रूझान अब यूरोपियन फसलों की तरफ भी बढऩे लगा है। किसान अपने पॉलीहाउस सहित खुले खेत में यूरोपियन फसलों को लगा रहे हैं, जिसके उन्हें अन्य सब्जियों के मुकाबले अच्छे दाम भी मिल रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिकी भी मजबूत होने लगी है। हालाकि अभी कुछ किसानों ने ही यूरोपियन फसलों को लगाना शुरू किया है। यूरोपियन फसलों की सबसे ज्यादा पैदावार सोलन जिला के धर्मपुर और कंडाघाट में हो रही है। बाकी जगह पर किसानों ने इसे अपनाना अभी शुरू नहीं किया है। लेकिन धर्मपुर और कंडाघाट में यूरोपियन फसलों के तहत 147 हेक्टेयर जमीन आ चुकी है। यूरोपियन फसलें प्रदेश के बड़े-बड़े होटलों में सप्लाई होने के साथ प्रदेश के बाहर चंडीगढ़, दिल्ली के बड़े होटलों को जाती है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है। किसान पॉलीहाउस और खुले खेत में पारसले, ब्रोकली, चाइनिज, कैबेज, आईसबर्ग, पोकचेई, लेट्टयूज सहित अन्य यूरोपियन फसलों को लगा रहे हैं।

जो किसान उक्त फसलों को लगा रहे हैं वह किसान मंहगे दामों पर जाने से अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। जिला कृषि विभाग द्वारा किसानों को यूरोपियन फसलों को लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं गांव-गंाव जाकर प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार किसानों का रुख यूरोपियन फसलों की तरफ बढऩे लगा है। उधर, उपनिदेशक कृषि विभाग रामचंद ने बताया कि कंडाघाट और धर्मपुर में यूरोपियन फसलों के तहत दायरा बढ़ा है। बताया कि यूरोपियन फसलें बड़े- बड़े होटलों को जाती है, जिसके किसानों को बेहतर दाम मिलते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को गंाव स्तर पर जाकर भी यूरोपियन फसलें लगाने के लिए जागरूक किया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App