माताओं-बहनों को पहले 1500 दो फिर वोट मांगो

By: May 24th, 2024 12:58 am

अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर में सरकार पर साधा निशाना; बोले, रायबरेली से भी हारेंगे राहुल
निजी संवाददाता- धर्मपुर
गुरुवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपनी नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी सीट छोडक़र रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन वह रायबरेली से भी हारने वाले हं। राहुल गांधी को अमेठी से हराकर स्मृति ईरानी को सांसद बनाने का काम देश की जनता ने किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब-जब सता में आई तब तब हमेशा नए नए घोटाले किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राहुल बाबा और उनकी मां और बहनें देश के लिए क्या काम किया। भाजपा जब जब सरकार आई भाजपा ने देशभर में विकास कार्यों में गति लाई। अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम 28 हजार करोड़ का कर्जा लेकर सरकार चला रहे। अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पहले मेरी माताओं बहनों को पहले 1500 रुपए दो फिर वोट मांगे। अनुराग ठाकुर अपने संबोधन में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को व उपलब्धियों को लोगों के बीच रखी और लोगों से अपील की राष्ट्र हित मे भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस सफल कार्यक्रम करने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर ने स्थानीय नेता रजत ठाकुर का धन्यवाद भी किया।

इंद्र सिंह बोले, विक्रमादित्य किस मुंह से मांग रहे वोट
रिवालसर। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने एक बार फि र विक्रमादित्य सिंह व उनकी माता प्रतिभा सिंह पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से पूछा है कि मां बेटे कब तक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर लोगों से वोट मांगते रहेंगे। गांधी ने कहा कि जब मंडी के विकास कार्यों को बंद करने एवं संस्थाओं को डीनोटिफ ाई करने वाली फ ाइलों पर फ टाफ ट हस्ताक्षर करती बार उनके हाथ नहीं कापें तो अब वह किस मुंह से मंडी की जनता से वोट मांग रहे हैं। विधायक ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग एवं मंडी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह मंडी की बेटी कंगना को अपवित्र बताकर उनके मंदिरों पर जाने पर सवाल उठा रहे हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने मंडी में आई आपदा में क्या किया। उन्होंने कंगना मंडी की बेटी है और आप लोग इस बेटी पर तरह-तरह की अभद्र टिप्पणियां एवं लांछन लगाकर अपनी महिला विरोधी सोच का नीच प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस से अब जनता आपको कभी माफ नहीं करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App