लौंगणी में गैस सिलेंडर लीक, रसोईघर जला

By: May 22nd, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता- पाड़छू
धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लौंगणी में गैस सिलेंडर में आग लगने से रसोईघर पूरी तरह से जल गया। यह हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे के लगभग पेश आया है। जहां पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव त्रैमला डाकघर लौंगणी तहसील धर्मपुर के रसोईघर में एलपीजी गैस रिसाव के कारण आग लगने से रसोई घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस आगजनी की घटना में रसोईघर के अंदर रखे खाने पीने की सामग्री फ्रि ज इत्यादि जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पंचायत उप प्रधान प्रीथी वर्मा ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने से उपरोक्त व्यक्ति का लगभग 50000 का नुकसान हुआ है। यह गरीब घर से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवार को उचित सहायता देखकर मदद की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App