गोविंद बताएं…पांच साल क्या किया

By: May 5th, 2024 12:55 am

कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने दागा सवाल
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। यह बात जिला कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर से सवाल है कि आखिर आपने पांच साल में क्या किया। अहम मंत्रालय आपके पास रहे, इसके बावजूद भी कुल्लू जिला के लिए कुछ नहीं किया गया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश में विकास की गाथा लिखी है। जिला कुल्लू की बात करें तो यहां के लिए अटल सदन, देवसदन, आयुर्वेदिक अस्पताल सहित कई बड़े विकासात्मक कार्य किए हैं, जो आज सबके सामने हैं। लेकिन पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रामशिला से लेकर भूतनाथ तक का तटीकरण नहीं किया। हिंदुस्तान की सबसे बड़ी रोहतांग टनल यूपीए सरकार की देन है।

इसका शिलान्यास जून 2010 में यूपीएस सरकार ने किया है। मंडी जिला के पूर्व मंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी जिला के लिए कराड़ों की योजनाएं मिली है। 8 डिग्री कॉलेज सरकार ने दिए हैं। वहीं, सबसे बड़ी बात यह है कि मंडी जिला के कमांद में आईआईटी इतना बड़ा बहुत बढिय़ा इंस्टीट्यूशन है। 2014 से 2024 तक केंद्र में भाजपा रही लेकिन अभी तक व्यास का तटीकरण नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश में विकास को गति दी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर अगर जिला कुल्लू की बात करें तो देव संस्कृति के हिंदुत्व को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। गोविंद ठाकुर से सवाल है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी होते हुए भी महेश्वर सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट क्यों नहीं दिलाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App