हरियाणा के निर्दलीय MLA दौलताबाद का निधन

By: May 25th, 2024 2:53 pm

गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। राकेश दौलताबाद 2019 में विधानसभा चुनावों में बादशाहपुर सीट से निर्दलीय जीते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मनीष यादव को हराया था। उनकी छवि एक समाजसेवी की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम सैनी ने अपने शोक संदेश में कहा, “ दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आयी है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों और समर्थकों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App