Himachal Election : कांग्रेस को समर्थन दें कुटलैहड़ के लोग, विकास करके दिखाऊंगा

By: May 25th, 2024 12:17 am

कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने लोगों से किया आह्वान, भाजपा पर जमकर किया वार, प्रदेश सरकार की जमकर की तारीफ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो, बंगाणा
कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने कहा कि जनता कांग्रेस को समर्थन दें। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सीएम व डिप्टी सीएम सरकार चला रहे है। कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर में विकास कार्य करवाएं। कुटलैहड़ विस क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। कुछ लोगों ने विकास में रोड़ा अटकाने का काम किया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुटलैहड़ को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जाएगा। यह सब जनता के आशीर्वाद से ही संभव हो पाएगा। इसलिए कुटलैहड़ की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ ने जिन्हें आशीर्वाद देकर जीताकर भेजा, उन्होंने अपना हित देखते हुए दल बदल लिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट पर 32 साल बाद जिन्होंने जीत दर्ज की, उन्होंने जनता के विश्वास को तोडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता जर्नादन अब ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। विश्वासघात करने वालों के प्रति जनता में भारी रोष है। जनता अब बदला लेने के लिए निकल पड़ी है। विवेक शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और रहेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें अंतिम कड़ी में टिकट दिया गया। थोड़े से समय में उन्होंने कुटलैहड़ की जनता व कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से करीब 26 हजार वोट हासिल किए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सबसे कम वोट से हम हारे थे। उन्होंने कहा कि अब इस बार उन्हें जनता का भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है। जनता के उत्साह व समर्थन को देखते हुए कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत दिख रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने अपना सारा जीवन कुटलैहड़ की सेवा में लगाया है। वह भी लंबे समय से कुटलैहड़ के लोगों की सेवा में जुटे हुए है। हर बार उन्हें जनता ने प्यार दिया। कुटलैहड़ के लोग उन्हें जीताकर विधानसभा भेजे, ताकि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के आशीर्वाद से कुटलैहड़ में विकास को पंख लगाए जा सके। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सबसे कम वोट से हम हारे थे। उन्होंने कहा कि अब इस बार उन्हें जनता का भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है। जनता के उत्साह व समर्थन को देखते हुए कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत दिख रही है। वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा। जनता समर्थन दे मैं सही मायनों में क्षेत्र का विकास करवाऊंगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App