Himachal Election: चंबा पहुंची प्रियंका गांधी, आनंद शर्मा के पक्ष में जनसभा को करेंगी संबोधित

By: May 27th, 2024 12:26 pm

कांगड़ा। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज चंबा पहुंची हैं। यहां वह ऐतिहासिक चौगान मैदान में कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नाहन और ऊना में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया था। बता दें कि हिमाचल में 1 जून को 4 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंने हैं।

प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी। लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते थे। भाजपा का एक ही मकसद है कि सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App