Himachal Election: प्रियंका गांधी आज शाहपुर के चंबी में करेंगी जनसभा

By: May 27th, 2024 12:15 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – धर्मशाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में प्रचार के लिए कांगड़ा और चंबा के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह चंबा में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह हेलिकाप्टर के माध्यम से जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चंबी में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इन दोनों स्थानों पर प्रियंका गांधी करीब एक घंटा रुकेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगी।

इस दौरान कांग्रेस नेत्री केंद्रीय मुद्दों के अलावा स्थानीय मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगी, और कांग्रेस एवं कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान की अपील करेंगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक की इन रैलियों को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। यहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं के पहुंचने के चलते बड़े एवं पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App