Himachal Election: सुरेंद्र ठाकुर बने गगरेट विस के समन्वयक

By: May 25th, 2024 12:16 am

सीएम सुखविंदर सिंह से मंत्रणा के बाद सौंपी गई जिम्मेदारी, चुनावी प्रबंधन में महारथी हैं सुरेंद्र ठाकुर

स्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा क्षेत्र गगरेट में हो रहे उपचुनाव के लिए तेज तर्रार कांग्रेस नेता सुरेंद्र ठाकुर को विधानसभा क्षेत्र गगरेट का समन्वयक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सुरेंद्र ठाकुर ने जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत सिंह राणा के साथ विधानसभा क्षेत्र गगरेट का दौरा कर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा व गगरेट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश कालिया के लिए चुनाव प्रचार भी किया। सुरेंद्र ठाकुर पिछले विधानसभा चुनाव में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट भी रह चुके हैं और उनकी रणनीति उस समय भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में कारगर सिद्ध हुई थी।

कुशल चुनाव प्रबंधन में पारंगत सुरेंद्र ठाकुर को वीरवार को विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास बुलाया था और वहां उनकी इन चुनावों को लेकर मंत्रणा हुई। उसके बाद ही सुरेंद्र सिंह ठाकुर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र का चुनाव समन्वयक नियुक्त किया गया। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को ही सुरेंद्र सिंह ठाकुर जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत सिंह राणा के साथ काम पर डट गए। उन्होंने गगरेट, कुठेड़ा जसवालां, अंबोटा व ट्रक यूनियन गगरेट में भी पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को लोगों ने भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजा था उन्होंने लोगों की भावनाओं का भी कत्ल किया है। गगरेट की जनता ऐसे नेताओं की जमानत जब्त करवा कर उन्हें सबक सिखाए। सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह कुछ कांग्रेस विधायकों का भाजपा के साथ मिलकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार गिराने का बड़ा षडय़ंत्र था लेकिन मुख्यमंत्री गमले में पैदा हुए नेता नहीं है जो कोई भी ऐरा गैरा उन्हें उखाड़ कर फेंक दे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App