विशेष

Himachal Election: सियासी दंगल में किस ओर है ऊना का झुकाव, जनता ने बताया हाल

By: May 27th, 2024 4:08 pm

Himachal Election: नेताओं की अग्निपरीक्षा का समय नजदीक आ रहा है। चुनाव के लिए अब चंद दिन शेष रह गए हैं। हिमाचल में स्टार प्रचारकों ने डेरा डाल दिया है। पूरे प्रदेश में सियासी तपिश बढ़ चुकी है। चुनावी बेला में नेता कई दावे कई बड़ी बातें कह रहे हैं। अपने क्षेत्रों के लिए नेताओं ने क्या किया। आने वाले समय में क्या करेंगे इसे लेकर कई तरह की बातें जनता के बीच की जा रही हैं। लेकिन जनता के भी कुछ मुद्दे हैं जिनका जनता नेताओं से हल चाहती है। इसलिए जनता के मुद्दे जानने के लिए दिव्य हिमाचल की टीम जनता के बीच पहुंच गई। एक ऐसी जगह जहां मौसमी पारा भी खूब चढ़ रहा है और सियासी पारा भी। जी हां… हम बात कर रहे हैं ऊना की।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाली ऊना की जनता अपने मुद्दे के साथ अपना सांसद चुनने को तैयार है। बता दें यहां से अनुराग
ठाकुर और सतपाल रायजादा में मुकाबला है। दिव्य हिमाचल के संवाददाता मुनिंदर अरोड़ा जब जनता के बीच पहुंचे तो लोगों ने दिल खोल कर अपनी बात रखी। आम लोगों ने बेरोजगारी, महंगाई और नशे जैसे मुद्दों पर बेबाकी से बात की। कुछ लोगों ने राम मंदिर को बड़ा मुद्दा बताया तो कुछ लोगों ने विकास को अपना वोट देने की बात कही। किसी को अनुराग ठाकुर का काम पसंद आया तो किसी का कहना था कि हमारे क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया गया।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App