घुमारवीं में भाजपा में शामिल हुए आईडी शर्मा

By: May 9th, 2024 12:10 am

तीन प्रधान तो दूसरी बार बतौर जिला परिषद कर रहे प्रतिनिधित्व

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने गृह क्षेत्र घुमारवीं में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डंगार वार्ड से जिला परिषद सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईडी शर्मा ने भाजपा का दामन थामा है। आईडी शर्मा जहां इससे पहले लैहड़ी सरेल और भराड़ी पंचायत के तीन बार प्रधान रह चुके हैं। साथ ही दूसरी दफा उन्हें क्षेत्र की जनता ने जिला परिषद सदस्य के तौर पर चुना है। जिला कांग्रेस कमेटी में लंबे समय से बेहतर कार्य कर रहे थे। लेकिन घुमारवीं विधायक एवं मंत्री राजेश धर्माणी से लंबे समय चल रही नाराजगी के चलते उन्होंने अब भाजपा ज्वाईन की है। भाजपा की नीतियों पर पूरा विश्वास जताते हुए उन्होंने भाजपा ज्वाईन की है। बुधवार को बिलासपुर में भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से पहुंचे थे। वहीं आईडी शर्मा, जिला परिषद सदस्य ने बताया किघुमारवीं विधायक एवं मंत्री की कार्यप्रणाली से नाखुश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व में कई खामियां हैं। भाजपा की नीतियों पर उन्हें पूरा विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। उधर राजिंद्र गर्ग, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ने बताया किजिला परिषद सदस्य आईडी शर्मा ने भाजपा ज्वाईन की है। उन्हें भाजपा में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। आईडी शर्मा कांग्रेस की नीतियों से नाखुश थे। वहीं, उन्होंने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। आईडी शर्मा का भाजपा परिवार में स्वागत है। वहीं अंजना धीमान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि आईडी शर्मा के खिलाफ कोई प्रस्ताव नहीं आया था। कांग्रेस ने उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया। मंत्री राजेश धर्माणी ने क्षेत्र में बेहतर कार्य किया था। ल। अगर भाजपा ने एक जिला परिषद सदस्य को भाजपा ज्वाईन करवाई है, तो कांग्रेस की नीतियों से खुश स्वारघाट में 30 लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की है। कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App