IPL 2024: बारिश के बीच कोहली ने धोया पंजाब

By: May 9th, 2024 11:48 pm

सिटी रिपोर्टर—धर्मशाला

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 92 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। पंजाब किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 181 रन पर आलआउट हो गई और बेंगलुरु ने यह मैच 60 रनों से जीत लिया। कोहली सिर्फ आठ रन से शतक लगाने से चूक गए। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते तो जारी सीजन में ये उनका दूसरा शतक होता। कोहली ने रजत के साथ 76 और ग्रीन के साथ 92 रन की साझेदारी की।

पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने तीन और कावेरप्प ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी सात गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स सात गेंद में 12 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन बनाए। रजत और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई। 10वां ओवर खत्म होने के बाद बारिश की वजह से मैच रुका था। इसके बाद कोहली और ग्रीन ने चौथ विकेट के लिए 46 गेंद में 92 रन जोड़े। विराट कोहली ने 6 छक्के और सात चौके की मदद से 47 गेंद में 92 रन बनाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App