मंगल ग्रह पर रोवर-हेलिकॉप्टर उतारने की तैयारी में इसरो

By: May 18th, 2024 12:07 am

चंद्रयान-3 के बाद अब मंगलयान-2 की बारी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही नया ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने वाला है। अब मंगल ग्रह पर रोवर और हेलिकॉप्टर उतारने का टारगेट है। इस प्रयास में अब तक केवल अमरीका और चीन को ही सफलता मिली है। ऐसे में अंतरिक्ष की दुनिया में बड़े खिलाड़ी के रूप में भारत अपनी पहचान बनाएगा। इसरो के इस नए प्रोजेक्ट का नाम मंगलयान-2 रखा गया है। नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर स्पेस एप्लिकेशन सेंटर में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह अपने आप में अभूतपूर्व मिशन है, जिसे इसरो की ओर से डिवेलप भारत के सबसे भारी रॉकेट- लॉन्च व्हीकल मार्क-3 का इस्तेमाल करके सतह से लॉन्च किया जाएगा। एयरबैग और रैंप जैसे पारंपरिक तरीकों को अलविदा कहने का यह समय है। इसरो का रोवर एडवांस्ड स्काई क्रेन के जरिए मंगल ग्रह पर लैंड करने के लिए तैयार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App