जग्गी का सुधीर पर वार… नहीं खुलते गेट, खड़े रहते लोग

By: May 24th, 2024 12:56 am

कांग्रस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बोले, जनता के हित देखने के बजाय अपना स्वार्थ साधते रहे पूर्व विधायक

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – धर्मशाला
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने गुरुवार को पासू में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मशाला की जनता पूर्व विधायक के गेट के वाहर खड़ी रहती थी और गेट खुलते नहीं थे, लेकिन अब धर्मशाला के लोगों को किसी विधायक के घर वाहर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। ऐसे में अब जनता को ही न्याय करेगी। अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ तालमेल से धर्मशाला में विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा आशीर्वाद धर्मशाला के साथ है, जिस पूर्व विधायक की वजह से धर्मशाला की जनता को जा अपमान सहना पड़ा है, उसका हिसाब लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा कांग्रेस के नहीं हुए तो वह भाजपा के भी नहीं होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के साथ आयूष मंत्री यादवेंद्र गोमा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नरेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, महापौर नीनू शर्मा, बाघणी पंचायत प्रधान सुरेश कुमार पप्पी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान, राकेश धीमान सहित ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाम करीब चार बजे शुरू हुई बैठकों से पूर्व देवेंद्र सिंह जग्गी ने धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए जनता को कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों से

अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी के लिए धर्मशाला विस क्षेत्र के पासू, योल व खनियारा सहित विभिन्न स्थानों पर वोट मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देगी। ढगवार में मिल्क प्लांट और यूनिटी माल के माध्यम से क्षेत्र के अनेकों लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सभी छोटे बड़े
कार्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार काम करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App