कंगना ने पहले माता भीमाकाली मंदिर में टेका माथा, फिर लोगों से मांगे वोट

By: May 1st, 2024 12:07 am

स्टाफ रिपोर्टर- सराहन बुशहर

लोकसभा चुनाव प्रचार में उतरी मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मंगलवार को सहारनपुर शहर पहुंचकर मां भीमाकाली से आशीर्वाद लिया। वीरभद्र सिंह परिवार की आराध्य देवी के मंदिर पहुंचकर कंगना ने माथा टेका और उसके बाद जनसंपर्क के लिए लोगों से भी मिली। कंगना दो दिन से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ही जनसंपर्क पर हैं और विधानसभा में पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी उनके साथ हैं। कंगना रणौत के सराहन बुशहर आने पर लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया।

सराहन पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने माता भीमाकाली मंदिर में माथा टेका और जनसंपर्क अभियान के तहत अपने विचार लोगों से साझा किए। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल की बेटी हूं। अपनी हिमाचल प्रदेश की सेवा का जज्बा मेरे मन में था। जिसके लिए मैंने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याक्षी के रूप में चुनाव लड़ रही हूं। सराहन के व उसके साथ लगते गावों के कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App