प्रदेश में बारिश से 92 करोड़ का नुकसान

By: May 1st, 2024 12:06 am

कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा बरसे बादल, सुबह-शाम ठंड

विशेष संवाददाता-शिमला

प्रदेश में बीते 48 घंटे के दौरान अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश दर्ज हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश कुल्लू में रिकार्ड की गई है। यहां भुंतर में 26 ,एमएम बारिश हुई है।,जबकि कल्पा में 19, सुंदरनगर में 14.4, कांगड़ा में 14.1 और शिमला में 2.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग ने अब आगामी 48 घंटे तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम की वजह से अभी तक 92 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। जबकि गेहूं, सेब और दूसरी नकदी फसलों को हुए नुकसान के संबंध में डाटा अभी तक जुटाया नहीं जा सका है।

मौसम के साफ होते ही प्रदेश में तपिश भी बढऩे लगी है। बीते 24 घंटे में बारिश के बाद मंगलवार को साफ हुए मौसम में दो डिग्री तापमान की कमी आंकी गई है। सबसे बड़ा असर ऊना जिला में देखने को मिला है। यहां 34 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है, जबकि दो पूर्व तक तापमान यहां 37 डिग्री तक पहुंच रहा था। इसके अलावा बिलासपुर में 32 डिग्री, कांगड़ा में 30 डिग्री, सोलन में 29.8 डिग्री, हमीरपुर में 27.4 डिग्री, चंबा में 24 डिग्री और शिमला में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।

हिमखंड ने रोका चंद्रभागा नदी का बहाव

जिला संवाददाता-केलांग

अटल टनल के नार्थ पोर्टल में मंगलवार सुबह हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव एक घंटे तक रुका रहा। लाहुल-स्पीति में हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालांकि आधा फुट के लगभग हिमपात हुआ है, लेकिन पहाडिय़ों में एक से डेढ़ फुट बर्फ की मोटी परत बिछी है। हिमस्खलन वाले अधिकतर क्षेत्रों में अभी सडक़ न खुलने से आवाजाही शुरू नहीं हुई है, लेकिन घाटी के अधिकतर नालों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

कोकसर से लेकर पांगी तक जगह-जगह हिमस्खलन हुआ है। सोमवार को भारी हिमपात के चलते रोहतांग, शिंकुला, कुंजुम व बारालाचा में बर्फ के ढेर लग गए हैं। इस कारण शिंकुला व बारालाचा दर्रों में वाहनों की आवाजाही में देरी होगी। दूसरी ओर सिस्सू में भूस्खलन होने से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। यहां वाया नर्सरी वाहनों को भेजे जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App