Narendra Modi: तालाबाज कांग्रेस सरकार ने नौकरी देने वाले आयोग को ही ताला लगा दिया

By: May 24th, 2024 11:54 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नाहन

भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नाहन पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हजारों की संख्या में नाहन के चौगान में भीड़ उमड़ी हुई है और गर्मजोशी से उनका संबोधन सुन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के बर्फीले पहाड़ों ने ठंडे दिमाग से काम करना सिखाया है। पहाड़ों ने मुझे सिर ऊंचा करके चलना सिखाया है। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, वंदे भारत कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस हिमाचल का भला नहीं कर सकती। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि पहली कैबिनेट में यह होगा, वो होगा। मेरे हिमाचल के लोग बहुत भोले हैं। पहली कैबिनेट में कुछ नहीं हुआ। कांग्र्रेस ने 1500 का वादा किया था, क्या मिला। गोबर का पैसा देने का वादा किया था, मिला क्या।

आम लोगों को किसी प्रकार की दुविधा न हो इसकी भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो नाहन शहर के चप्पे-चप्पे पर हिमाचल पुलिस, होमगार्ड व विभिन्न बटालियन के जवानों के अलावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

पड्डल में मोदी की पांचवीं रैली
पीएम मोदी की पड्डल में 2014 से लेकर अब तक यह उनकी पांचवीं रैली होगी, लेकिन अगर लोकसभा चुनावों की दृष्टि से देखा जाए, तो 2014 के बाद नरेंद्र मोदी यहां तीसरी रैली करते हुए हिमाचल की जनता से आज अपने लिए तीसरा मौका मांगेंगे। 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने यहीं पर पहली रैली की थी। उस चुनाव में मंडी से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को हराया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मई, 2019 को ही पड्डल मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी रैली की थी। उस चुनाव में भी रामस्वरूप शर्मा ने बड़े अंतर से कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया था, जबकि अब नरेंद्र मोदी इसी पड्डल मैदान में तीसरी बार गरजेंगे, इस बार पार्टी प्रत्याशी कंगना रणौत हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में 1200 जवान तैनात
पड्डल से लेकर पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। मोबाइल फोन और एक छोटे पर्स के अलावा लोग कुछ भी अंदर साथ लेकर नहीं जा सकेंगे। न तो पानी की बोतल, न खाने पीने का सामान, छाता, इलेक्ट्रानिक गेजेटस और अन्य भी प्रकार सामान अंदर ले जाने की मनाही होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App