अब सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल

By: May 10th, 2024 12:55 am

भीषण गर्मी के चलते जिला में स्कूल समयसारिणी में बदलाव, उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना, 15 मई से आगामी आदेशों तक जारी रहेगी व्यवस्था
नगर संवाददाता- ऊना
जिला ऊना में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है। अब निजी व सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार जिला भर के प्राइमरी, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे खुले पाएंगे। उक्त आदेश 13 मई से आगामी निर्देशों तक जारी रहेंगे। गौरतबल है कि इन दिनों जिला ऊना में सूर्य देव आग बरसा रहे है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर चुका है। गर्मी के चलते स्कूली बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गत दिवस ही प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल स्कूल समय में बदलाव करने के लिए उपायुक्त ऊना से मिला था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ऊना ने स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है। जिला ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री सेल्सियस बढक़र 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे अधिक तापमान है।

जबकि दो दिन पूर्व अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल हो रहा है। दिन के समय लू चल रही है तो रात के समय उमस भरी गर्मी लोगों का बुरा हाल कर रही है। दोपहर के समय चल रही गर्म हवाएं वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा रही है। दोपहर के समय दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। गर्मी बढऩे के साथ अस्पतालों में ओपीड़ी में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए लोग सोड़ा व नींबू पानी का इस्तेमाल कर रहे है। उधर जिला मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर,इस बाबत उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि ऊना में पड़ रही भीष्ण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 13 मई से आगामी आदेशों तक जिला भर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे।

आग उगलने लगा सूर्य देव, पारा 39.4 डिग्री पार
जिला ऊना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 3.2 डिग्री सेल्सियस बढक़र 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है।

क्या कहते हैं उपायुक्त ऊना जतिन लाल
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि जिला में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि 13 मई से आगामी आदेशों तक जिला भर के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App