पित्रोदा ने चीन-अफ्रीका से की भारतीयों की तुलना

By: May 8th, 2024 1:06 pm

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक और विवादित बयान ने सियासत में भूचाल ला दिया है। लोकसभा चुनावों के बीच सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस की मुश्किलें भी बढऩे वाली हैं। दरअसल, सैम पित्रोदा ने बयान दिया है कि पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों की तरह दिखते हैं, पश्चिम में रहने वाले अरब, जबकि साउथ इंडिया के लोगा अफ्रीकन लोगों की तरह दिखते हैं।

उनके इस बयान के बाद विवाद बढऩा शुरू हो गया है, क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने विरासत टैक्स पर बयान दिया था, जिस पर पूरे देश में सियासी उबाल आ गया था। अब उन्होंने भारतीयों की तुलन चीन और अफ्रीकन लोगों से कर दी है। हालांकि उनरकी मंशा यह नहीं रही होगी। क्योंकि उन्होंने कहा है कि भारत विविधताओं का देश है और सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। देश में अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग धर्मों के लोग हैं और सभी भाई-बहन हैं। यह बही भारत है, जिसका हम सम्मान करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App