Punjab News: डेराबस्सी में कांग्रेस का चुनाव कार्यालय

By: May 9th, 2024 12:06 am

बरवाला रोड पर हलका प्रभारी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में उद्घाटन

निजी संवाददाता— डेराबस्सी

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर गांधी के पक्ष में बुधवार को डेराबस्सी में हलका प्रभारी दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशाल सभा में बरवाला रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद उन्होंने पवित्र राम तलाई के भी दर्शन किए और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पहुंचे पंचों, सरपंचों, पार्षदों और गणमान्य लोगों ने जनसभा के दौरान डॉ. गांधी को डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी बढ़त मिलने का भरोसा दिलाया। दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार को बदलना होगा और यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी 2 साल में ही अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कांग्रेस को निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी बढ़त के साथ आगे ले जाएंगे और स्वयं लड़े विधायक चुनाव से भी अधिक जोर लगाएंगे।

इस अवसर पर नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष उदयवीर सिंह ढिल्लों, पार्षद जसप्रीत सिंह लक्की, बंटी राणा, चमन सैनी, डॉ सुनील राणा, रामदेव शर्मा, भूपिंदर शर्मा, अमरीक सिंह मलकपुर, जरनैल सिंह झरमारी, आशु महेंदू्र, बुद्ध राम, सतनाम सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सरपंच बलिहार सिंह बल्ली, अंकित जैन, हर्ष ऋषि, छज्जा सिंह, लकी सैनी, गुरजीत सिंह बिल्ला, हनी पंडित यूथ प्रधान, करनैल सिंह प्रधान हंडेसरा, सुरिंदर सिंह, जिंदर तुर्का, मास्टर मोहन राणा लालड़ू, सियो पाल राणा, दीपक लांबा मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App