भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में रैली

By: May 6th, 2024 12:06 am

मौलीजागरां से विकास नगर तक रोड शो, लोगों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के नेतृत्व में रविवार को मौली जागरा से विकास नगर तक रोड शो में हजारों लोग भाजपा के समर्थन में शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह रोड शो का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से हुआ। भाजपा नेता एवं नगर निगम पार्षद मनोज सोनकर के वार्ड में आयोजित रोड शो के दौरान इस रैली के प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले की सरकारों में देश के विकास के लिए बहुत धीमी गति से विकास हुआ था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने विकास की गति को तेज करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली दूसरे देश भारत की बात को गंभीरता से नहीं लेते थे और आज जब भारत बात को दुनिया गौर से सुनती हैं।

वहीं भाजपा के पिछले दस साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को रोककर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। मल्होत्रा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस लंबे समय देश पर सत्ता सुख भोगने के बावजूद अपने भाषणों में गरीबी समाप्त करने का नारा देती रही, लेकिन गरीबी को खत्म करने और देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस पहल नहीं की। वर्तमान प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण ही नीति आयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने माना है कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए है और अगले 10 सालों में देश में गरीबी पूरी तरह से खत्म होगी और और भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App