संकट में जरूरतमंदों का सहारा बनी संकल्प

By: May 23rd, 2024 12:55 am

सेवा संकल्प समिति ने 13 साल में लोगों को बांटी दो करोड़ की राशि
निजी संवाददाता- सरकाघाट
गरीब असहायों जरुतमंदो को दो करोड़ से अधिक राशि वितरित कर चुकी समाजिक संस्था सेवा संकल्प समिति की स्थापना 2011 में की गई थी। इस समिति के प्रथम अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर 2 मार्च 2011 से 29 अप्रैल 2012 तक रहे। उसके बाद स्वर्गीय कर्नल अनंत राम 29 मई 2012 से 20 अप्रैल 2015 तक अध्यक्ष रहे। 29 अप्रैल 2015 से 30 अप्रैल 2017 तक सेवानिवृत्त उपनिदेशक हुकम चंद गुप्ता अध्यक्ष रहे। 30 अप्रैल 2017 से 22मई 2022 तक अध्यक्ष रहे। उसके बाद समिति के पांचवे अध्यक्ष के रूप में समाज सेवी चंद्रमणी वर्मा 22 मई 2002 से अब तक सेवाएं दे रहे हंै लेकिन उनका कार्यकाल संपन्न हो गया है। मीडिया प्रभारी ललित जम्वाल ने बताया कि अब नई कार्यकारिणी का गठन 23 मई को होने वाले समिति के वार्षिक सम्मेलन में कर दिया जाएगा। समिति के पूर्व सभी अध्यक्षों पदाधिकारियों सदस्यों सहित जन सहयोग से समिति आगे बढ़ रही है। एक वक्त यह भी था कि दो चार लोगों की सोच से इस समिति के गठन के लिए प्रयाप्त सदस्य भी नहीं मिल रहे थे लेकिन मुश्किल से दस पंद्रह लोगों से समिति का गठन किया गया और अब 600 स्थाई और अस्थाई सदस्य बन गए है और सदस्य दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है।

चंद्रमणी वर्मा के दो साल के कार्यकाल में 62 लाख 56 हजार रूपए वितरित किया जा चुका है। समिति ने न केवल गरीब असहायों जरूरतमंदों की मदद की है बल्कि कोरोना काल में पिडि़त रोगों व गरीब लोगों सहित प्रवासी मजदूरों की बहुत मदद की थी। यही नहीं आपदा के दौरान बेघर हुए लोगों की भी आर्थिक मदद की थी। वहीं गरीब प्रतिभाशाली मेधावी छात्रों के लिए स्कालरशिप योजना के तहत पढ़ाई के लिए 10 हजार प्रति छात्र हर वर्ष वितरित किए जा रहे हैं । गोसदन डली में बंधे पशुओं के चारे के लिए वर्ष मे 60 हजार की राशी दी जा रही है। इस तरह से गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समिति आगे रहती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App