बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर प्रस्तुत किए भगवान बुद्ध के उपदेश

By: May 23rd, 2024 12:54 am

निजी संवाददाता-कांगू
बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर स्कूल अध्यापिका एकता शर्मा ने गौतम बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि पूर्णिमा तिथि बहुत पुण्यदायी मानी गई है। वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। बौद्ध धर्म की स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी। उन्होंने पंचशील सिद्धांत, चार सत्य, आर्य अष्टांग मार्ग का उपदेश दिया। भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश वाराणसी के पास सारनाथ में दिया था। इस घटना को धर्म चक्र प्रवर्तन धम्मचक्कप्पवत्ताना कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके उपदेशों जैसे सत्य बोलना, चोरी न करना, मादक पदार्थों का सेवन न करना, हिंसा न करना इत्यादि को अपने जीवन में उतारना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App