कुछ लोगों को विधायकी रास नहीं आई, एक पल में तोड़ा जनता का भरोसा

By: May 23rd, 2024 12:56 am

डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री ने कसा तंज, विवेक विक्कू के लिए मांगा जनता का समर्थन, भाजपा पर जमकर बोला हल्ला
दिव्य हिमाचल ब्यूरो,ऊना
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कुछ लोगों को विधायकी रास नहीं आई। विश्वासघात बहुत चुभन करता है। 32 साल लगे यहां विधायक बनाने में। विधायक ने एक पल भी नहीं लगाया जनता का विश्वास तोडऩे में। एमएलए बनना आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर किसी को ऐसा मौका नहीं देता। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के घरवासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि उक्त लोगों ने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के साथ धोखा किया है। उक्त लोगों ने राज्यसभा के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देकर अपनी विधायकी खौ दी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विधायक ने विधानसभा में अपनी कुर्सी खौ दी।

उन्होंने कहा कि अब सरकार पर काम नहीं करने का दोषारोपण कर रहे है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश की छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे हैं। छह की छह सीटें कांग्रेस जीत रही है। यह देवभूमि व वीरभूमि है। यहां ईमानदार लोग रहते है। यहां पर दूसरे प्रदेशों की तरह दलबदल लोगों को पसंद नहीं किया जाता। लोगों में इनके खिलाफ भारी गुस्सा है, जिसका भाजपा के लोग ही इन्हें चुनावों में चुनौती दे रहे है। कुटलैहड़ से चार बार विधायक रहे वीरेंद्र कंवर की भाजपा ने उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में अंदरखाते विद्रोह की स्थिति बनी हुई है।

विक्कू बोले, भाजपा नेताओं का हर जगह हो रहा विरोध
कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। विक्कू ने कहा कि भाजपा ने केंद्र सरकार की मदद से कांग्रेस सरकार को गिराने में षडय़ंत्र रचे, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मजबूती से सरकार को संभाले रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे षडय़ंत्र फेल हो गए। अब बारी जनता की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोगों का जनता भारी विरोध कर रही है। भाजपा के प्रत्याशी जहां भी वोट मांगने जा रहे है, उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र की जनता से आहवान किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सुक्खू सरकार को मजबूत करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App