चार जून को भाजपा की सुनामी में उखड़ जाएगा सुक्खू सरकार का तंबू

By: May 23rd, 2024 12:55 am

भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा बोले, झूठ बोल कर सत्ता में आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विदाई को कुछ ही दिन शेष

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- धर्मशाला
धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की लहर जारी है। हिमाचल की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर भाजपा बंपर मार्जिन से जीत करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश में भाजपा की सुनामी चल रही है। चार जून को मतगणना वाले दिन भाजपा की सुनामी से प्रदेश कांग्रेस की सुक्खू सरकार का तंबू उखड़ जाएगा। हिमाचल सरकार भी अब कुछ दिन की मेहमान है। सीएम सुक्खू की विदाई वेला नजदीक आ रही है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार चलाने के काबिल ही नहीं हैं। सीएम सुक्खू सिर्फ अपनी मित्रमंडली को खुश करने में जुटे हैं, जबकि आम लोगों और प्रदेश के विकास से सीएम को कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के छोटे से कार्यकाल मेंं लोगों का मोहभंग हो गया है।

मौजूदा कांग्रेस की सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी हैं। लोगों को पता चल चुका है कि सरकार का खजाना खाली है और विकास होने की कोई संभावना नहीं है। इसी लिए लोगों ने भी मन बना लिया है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में ही प्रदेश का भला है, इसलिए लोग भाजपा को भरपूर समर्थन दे रहे हैं। लोगों को पता है कि भाजपा बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं सहित हर वर्ग की हितेषी है। पीएम मोदी की अगवाई में भारत की विश्व में अलग पहचान बनी है। पूरी दुनिया में भारत को सम्मान के साथ आंका जाता है, जिससे हर भारतीय खुद को गौरवांवित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिष्चत करने में लगे हैं। पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी।

सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम होंगे सुक्खू
भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा कि हर कोई सीएम उपलब्धियोंं के नाम से भविष्य में जाना जाता है। इसी कड़ी में सीएम सुक्खू को लोग सबसे छोटे कार्यकाल वाले सीएम के तौर पर याद किया करेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू तानाशाही तरीके से सरकार को चलाना चाहते हैं, जिसके चलते कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है और चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश सरकार का जाना तय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App