सुक्खू ने इग्नोर किया कुटलैहड़

By: May 10th, 2024 12:55 am

भुट्टो बोले,कुटलैहड़ में 14 माह के कार्यकाल में एक ईंट तक नहीं लगा पाई कांग्रेस सरकार

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार एक ईंट तक नहीं लगा पाई। यह बात कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुटटों ने कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में कहीं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। आज प्रदेश की महिलाएं 15 सौ रुपए की गारंटी का हिसाब मांग रही है। डेढ साल तक कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 15 सौ रुपए क्यों नहीं दिए। अब चुनाव देख उन्हें इसकी नोटिफिकेशन जारी करने की क्या जरुरत पड़ गई। अगर कांग्रेस सरकार को महिलाओं की चिंता होती तो वह पहले ही महिलाओं को 15 सौ रुपए दे देती। भुट्टो ने कहा कि सीएम ने विकास तो ठप रखा, लेकिन अपने चेहेतों को खूब
लाभ पहुंचाया।

अनुराग बोले,देश में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। देश भर में भाजपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। भाजपा हमेशा विकास व जनसेवा पर काम करती है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश को बांटने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां अन्य गारंटियां खत्म हो जाती है, वहां मोदी की गारंटी शुरु होती है।

देवेंद्र भुट्टो भारी मतों से कराएंगे जीत दर्ज
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। सत्ती ने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस की फितरत है। कांग्रेस हमेशा झूठ व फरेब की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा विकास पर राजनीति करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App