अपने मित्रों को ही खुश करने में लगी है सरकार

By: May 6th, 2024 12:15 am

धुंधला में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कसा प्रदेश सरकार पर तंज

स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत कोटला और धुंधला में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने जन सभाओं को संबोधित कर जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि अपने तीस वर्ष के लंबे राजनैतिक सफर में हमने पहले समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और राजनीति को समाजसेवा का जरिया बनाकर जनता के बीच गए है। हमारा उद्देश्य केवल कुटलैहड़ की जनता की सेवा करना है। भुट्टो ने कहा कि राज्य में अब सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अब राज्य की जनता को पहली जून का इंतजार है। जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार 400 पार के नारे को सार्थक करके प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और हिमाचल में सभी उपचुनावों पर भाजपा जीत का परचम लहराकर भाजपा सरकार को बनाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर एक मत भाजपा के पक्ष में डालकर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाई अनुराग सिंह ठाकुर लगातार पांचवीं बार पांच लाख की बढ़त से जीत का परचम लहराए। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भी कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताए। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मैं आपके बीच बीते तीस वर्षों से लगातार सेवा करता आ रहा हूं, लेकिन कुछ कांग्रेस नेताओं को यह चुभन हो रही है। अगर कोई परिवार बीते दिनों में आर्थिक सहायता देने की बात सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है तो कांग्रेस मित्र आचार संहिता के उल्लंघन की बात कर रहे है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाने की बात कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह में 28 हजार करोड़ का कर्ज लेकर राज्य सरकार केवल मित्रों को खुश करने में लगी रही और राज्य की जनता त्राहि त्राहि करती रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App