अंब रैली में छोटा पड़ गया पंडाल

By: May 26th, 2024 12:58 am

भारी जनसैलाब देख अमित शाह हुए गदगद
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
भाजपा की अंब के सोनालिका मैदान में आयोजित रैली में उमड़े भारी जनसैलाब के चलते पंडाल छोटा पड़ गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को कुर्सियां व अतिरिक्त टेंट की व्यवस्था करने के लिए विवश होना पड़ा। पार्टी की तरफ से 10 हजार लोगों की व्यवस्था का प्रबंध किया गया था, लेकिन दोगुनी से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे थे और वाटर प्रूफ टेंट छोड़ पड़ गया। ऐसा होता देख वाटर प्रूफ टेंट के आगे खाली पड़ी जगह पर एक ओर टेंट लगाना पड़ गया। उसके बावजूद लोगों को बैठने की जगह न मिलने पर उन्हें खड़े होकर गृहमंत्री अमित शाह का भाषण सुनना पड़ा। रैली में पहुंचे लोग प्रचंड गर्मी के बाबजूद बड़ी उत्सुकता से गृहमंत्री का भाषण सुनते रहे ओर जोर जोर से नारे लगाते देखे गए। सभी लोग सिर पर मोदी के चित्र की टोपी व हाथ में गृहमंत्री व अनुराग का चित्र लेकर उन्हे लहराते हुए नजऱ आ रहे थे। काफ़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने पंडाल में अनुराग के समर्थन में डीजे की धुन पर भांगड़ा डाल कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस दौरान पार्टी की तरफ़ से दर्शकों के लिए किए गए बंदोबस्त सराहनीय दिख रहे थे। कोई व्यक्ति प्यास से व्याकुल न हो, इसके लिए पानी की बोतलों का पुख्ता प्रबंध नजऱ आया। कार्यकर्ता पंडाल में बेठे हुए लोगों को पानी की बोतलें देते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा पंडाल के बाहर भी कई स्टाल लगाकर पानी के पूरे प्रबंध किए गए थे। लोग इन स्टालों पर कतार में पानी पीते हुए नजऱ आए। गृहमंत्री अमित शाह अपने निधारित समय से करीब डेढ़ घंटा लेट पहुंचे। इससे पूर्व कई वक्ताओं ने पंडाल में बेठे हुए लोगों कोयोजनाओं बारे जागरुक किया। लोगों ने मोदी पर निर्धारित संगीतो, मोदी जी बढिय़ा रौनका लाइयां तेरिया स्कीमां ने आदि पर खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी बिक्रम ठाकुर, गगरेट, कुटलेहड़, बड़सर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी, लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App