धर्मपुर के किसानों को मोटे अनाज की खेती के टिप्स

By: May 9th, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता-पाड़छू
धर्मपुर किसान उत्पादक संघ की 36 सदस्यों ने करसोग के पद्मश्री नेक राम के गांव नांज जाकर मोटे अनाज की खेती और उससे बनने वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। एफ पीओ के अध्यक्ष सतपाल चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में गए दल में रणताज राणा, सूबेदार मोहन लाल, सुखराम ठाकुर, ओमचन्द वर्मा, चौधरी राम, एनआर राणा, गिरधारी लाल, बाला राम, सुरजीत सिंह, रामचन्द, करतार सिंह, भूपिंदर सिंह, मेहर सिंह, सागर चन्द, भाग सिंह, अशोक कुमार, हेम राज, ओमचंद, विजय कुमार, तिलक राज, प्रकाश, शम्भू राम, सुरेंद्र पाल, बालमुकुंद, तारा चन्द, शीलू, विपिन कुमार इत्यादि शामिल हुए। पहले दिन बरोहकडी झूँगी और माहूंनाग में दो एफ पीओ और चुराग में महिला समुहों द्वारा चलाई जा रही ग्राम दुकान का भी अध्ययन किया। दूसरे दिन आज 8 मई को पद्मश्री डॉक्टर नेकराम शर्मा के गांव नांज़ करसोग का दौरा किया।

पद्मश्री नेकराम शर्मा ने अध्ययन दल को बताया कि उन्होंने वर्ष 1992 से साक्षरता और ज्ञान विज्ञान कार्यकर्ता के लिए में काम किया था और बाद में वन सरंक्षण के लिए कार्य किया और फिर मोटे अनाज की खेती और उसके पैदावर बढ़ाने तथा उसके उत्पाद बनाने में कार्य किया। जिसके लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने किसानों को 9 प्रकार मोटे अनाज व दालें प्राकृतिक विधि से उगाने बारे प्रेरित किया। इस अवसर पर एफफपीओ के अध्य्क्ष सत्तपाल सिंह ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने के बहुत ज़्यादा संभावनाएं है। इसलिए मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए इस फ सल सीजन में बड़े पैमाने पर खेती की जाएगी और इसकी मिठाईयां, चाय और अन्य प्रकार के फ ास्टफूड बनाने का भी कार्य किया जाएगा जिसकी शुरुआत कुछ महिला समूहों ने कर भी दी है। सिद्धपुर पँचायत के एक महिला समूह ने पांच लाख रुपये के लड्डू भी बिक्री किये हैं और चाय भी बिक्री की है। अब इस साल इसे बड़े पैमाने पर उगाने और कोदरे के अलावा अन्य मोटे अनाजों की भी खेती की जाएगी जिसके लिए एफ पीओ धर्मपुर का ये दल वहां मौके पर जानकारी प्राप्त करने भेजा था। अध्ययन भृमण के दौरान उनके साथ पूर्व जिला पार्षद श्याम सिंह चौहान, रामलाल, संतोष कुमारी पँचायत प्रतिनिधि और एफपीओ सदस्य भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App