कौन थीं भारत की पहली महिला न्यायाधीश? जानें

By: May 4th, 2024 12:18 pm

दिव्य हिमाचल

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां,  जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 4 मई का इतिहास…

  • 1767-प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म।
  • 1780-अमरीकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना।
  • 1799 में मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था। दरअसल, 1799 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मराठों और निजामों के साथ मैसूर पर हमला किया था। यह चौथा एंग्लो-मैसूर युद्ध था, जिसमें अंग्रेजों ने श्रीरंगपट्टनम पर कब्जा कर लिया और टीपू सुल्तान की हत्या कर दी थी।
  • 1846-अमरीकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
  • 1854-भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रूप से जारी हुआ।
  • 1896-लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
  • 1905-भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म त्रावणकोर में हुआ था। वह एमिली मर्फी के बाद ब्रिटिश साम्राज्य की पहली महिला न्यायाधीशों में से एक थीं।
  • 1924-पेरिस में 8वें ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
  • 1945-जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में सरेंडर किया।
  • 1959-पहला ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित हुआ।
  • 1979-श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1980-कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
  • 1980-जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • 1989-अमरीकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण।
  • 1994-काहिरा में इजरायल एवं फिलिस्तीनी नेताओं द्वारा फि़लिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 2003-मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007-बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक संपन्न।
  • 2008-सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सेल ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
  • 2008-विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App