Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर

By: Jan 30th, 2025 12:05 am

नगर निगम भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, तैयारियों जोरों पर

मुकेश संगर- चंडीगढ़

चंडीगढ़ के मेयर के कल होने जा रहे चुनाव के लिए नगर निगम भवन के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। मेयर चुनाव के चलते कल नगर निगम भवन पूरी तरह सील रहेगा तथा आम जनता का प्रवेश बंद रहेगा। उपायुक्त निशान कुमार यादव ने वीरवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक कर निगम के सभा भवन में होने वाले मेयर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्थाए रसद और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन सहित चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। आयुक्त ने नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने निष्पक्षए पारदर्शी और कुशल चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी हितधारकों को महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के चुनावों के दौरान उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया और सभी अधिकारियों को इन चुनावों के सफल संचालन के लिए नियम पुस्तिका के अनुसार अपने कर्तव्यों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

चंडीगढ़ के उपायुक्त नीतीश कुमार यादव ने देर शाम एक अलग आदेश जारी कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत नगर निगम भवन के अंदर और नगर निगम भवन के 100 गज की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। वहीं, मेयर के चुनाव के लिए सेक्टर-17 स्थित निगम भवन में प्रवेश केवल पार्षदों व निगम कर्मचारियों के पहचान पत्र दिखाकर ही मिलेगा। मीडिया के लिए भी सभा भवन की जगह पांचवीं मंजिल पर बने कॉन्फ्रेंस रूम में बैठने की व्यवस्था की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App