Frozen Shoulder : कंधे में अकड़न की समस्या क्यों होती है? जानें
अगर घर या आफिस में काम करते-करते आपको अचानक कंधे में असहनीय दर्द होता है और यह भी महसूस होता है कि आप का कंधा मूव नहीं कर रहा है, तो फौरन समझ जाएं कि आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या ने अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल हमारे शरीर में मौजूद हर ज्वाइंट के बाहर एक कैप्सूल होता है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या में यही कैप्सूल स्टिफ या सख्त हो जाता है, जिस वजह से कंधे की हड्डी को हिलाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है..
लंबे समय तक कम्प्यूटर पर काम करना, गलत पोस्चर में बैठना, कंधों को अधिक चलाना या फिर बिलकुल भी न चलाना जैसी आदतें आपको फ्रोजन शोल्डर का शिकार बना सकती हैं। लेकिन जीवनशैली में बदलाव लाकर और कुछ एहतियात बरत कर इस समस्या से बचा जा सकता है। अगर घर या आफिस में काम करते-करते आपको अचानक कंधे में असहनीय दर्द होता है और यह भी महसूस होता है कि आप का कंधा मूव नहीं कर रहा है, तो फौरन समझ जाएं कि आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या ने अपनी चपेट में ले लिया है। दरअसल हमारे शरीर में मौजूद हर ज्वाइंट के बाहर एक कैप्सूल होता है। फ्रोजन शोल्डर की समस्या में यही कैप्सूल स्टिफ या सख्त हो जाता है, जिस वजह से कंधे की हड्डी को हिलाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इस में दर्द धीरे-धीरे या फिर अचानक शुरू हो जाता है और पूरा कंधा जाम हो जाता है। यह समस्या 40 से अधिक आयु वाले लोगों में देखने को मिलती है और पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इस के होने की संभावना अधिक होती है।
कारण हैं अनेक
एक सर्वे के मुताबिक फ्रोजन शोल्डर की समस्या लंबे समय तक कम्प्यूटर पर काम करने, कंधे को एक ही स्थिति में रखने, कंधे पर अधिक भार उठाने, कंधे से ज्यादा काम लेने, हड्डियों के कमजोर होने, बढ़ती उम्र के कारण हो सकती है। कई बार यह समस्या कंधे पर चोट लगने पर भी होने लगती है। रोजाना एक्सरसाइज न करने की वजह से भी आजकल लोगों को यह समस्या हो रही है, क्योंकि एक्सरसाइज न करने से ज्वाइंट्स जाम होने लगते हैं।
जब दिखें ये आसार
कंधे में अकडऩ की समस्या कई महीनों या फिर सालों तक भी रह सकती है। यह बीमारी 3 अवस्थाओं से गुजरती है, जिन में फ्रीजिंग, फ्रोजन और थाइंग स्टेज मौजूद हैं। अगर आपको भी ये लक्षण दिखें, तो फौरन डाक्टर के पास जाएं। कंधे में सूजन होना, कंधे को किसी भी दिशा में मोडऩे में बहुत दिक्कत होना। दर्द का गर्दन और उस के ऊपर के भाग में फैलना। रात के समय अधिक दर्द होना, छोटे-छोटे काम जैसे कंघी करने, बटन बंद करने आदि में मुश्किल होना। हाथ को पीछे करते वक्त कंधे में तेज दर्द होना।
बढ़ जाती हैं ये परेशानियां
फ्रोजन शोल्डर के कारण अवसाद, गर्दन और पीठ दर्द, थकान, काम करने में असमर्थता इत्यादि समस्याएं भी हो सकती हैं। फ्रोजन शोल्डर से रोगी को मधुमेह, दौरा पडऩा, फेफड़ों का रोग, हृदय रोग आदि होने का भी डर रहता है। कंधे में दर्द और अकडऩ से राहत पाने के लिए रोजाना व्यायाम करें और समय पर डाक्टर से अपना चैकअप करवाएं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App