SEBI Chairman : सेबी के नए चैयरमैन बने तुहिन कांत पांडे

By: Feb 28th, 2025 1:41 am

नई दिल्ली – सरकार ने वित्त सचिव और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच को सेवा विस्तार मिलने संभावनाएं समाप्त हो गई है।

श्रीमती बुच कल सेवानिवृत हो रहीं हैं। श्रीमती बुच पिछले कुछ महीनों से विवादों में रहीं है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीमती बुच को पद से हटाने की मांग करते रहे हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने ओडिशा कैडर के 1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी श्री पांडेय को सेबी अध्यक्ष बनाने को अनुमोदित कर दिया है। श्री पांडेय की नियुक्ति तीन वर्षों या अगले आदेश जो पहले हो, के लिए की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App