बहुचर्चित नीले ड्रम की खौफनाक कहानी बनी मजाक जानिए कैसे
रियल में रुलाया, मगर रील ने खूब हंसाया
मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड सामने आया है। लोग इंस्टाग्राम पर नीले ड्रम और सीमेंट के कट्टों को लेकर रील्स बना रहे हैं। इतना ही नहीं कई रील्स में तो पुरुषों को नीले ड्रम और सीमेंट से सावधान रहने की चेतावनी दी जा रही है और ये नतीजा है उस खौफनाक साजिश का जो पत्नी ने अपने पति के खिलाफ रची वो भी अपने प्रेमी का साथ मिलकर। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बीते दिनों हत्या की इस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ था। सौरभ नाम के शख्स की उसकी पत्नी मुस्कान और पत्नी के प्रेमी साहिल ने मिलकर हत्या कर दी। कत्ल के बाद सौरभ के शव को टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल दिया। फिर ड्रम में सीमेंट का घोल डालकर उसे सील कर दिया फिर मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश आ गए छुट्टी मनाने। पुलिस ने हत्या के इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया है, जो अभी जेल में बंद हैं। इस घटना की अब हर जगह चर्चा हो रही है। खास कर सोशल मीडिया पर तो नया ट्रेंड बन गया है। पूरा सोसाइल मिया भरा पड़ा है नीले ड्रम की वीडियोस से – आए दिन लोग नीले ड्रम और सीमेंट के कट्टों के साथ रील्स बना रहे है। देशभर में इससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं।
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की कॉलोनी में बीते रविवार रात एक महिला ने अपने पति का हाथ दांत से चबा लिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने सोमवार को उसके सिर पर हमला किया और उसे मारकर नीले ड्रम में डालने की धमकी दी। सौरभ हत्याकांड के बाद पत्नी की धमकी से घबराकर युवक ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। बताया जा रहा है कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित कालोनी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। पांच साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। युवक का आरोप है कि पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती है और कई बार तो वह मारपीट भी कर चुकी है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार बीचबचाव कराया। बीते रविवार को वह रात के समय घर पहुंचा। जहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने उसे नीले ड्रम में डालने की धमकी दे डाली।
सोशल मीडिया पर इस नीले ड्रम की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इन वीडियोज पर खूब हंस रहे है और फनी कमेंट भी कर रहे है लेकिन कुछ ऐसे भी है जो इन वीडियोस का विरोध कर हैं। इन लोगों का कहना है कि इस हत्याकांड का मजाक नहीं उडऩा चाहिए। सौरभ को इंसाफ मिलना चाहिए न कि उसकी मौत का तमाशा बनाना चाहिए। इस नीले ड्रम पर आपकी क्या राय है और आप नीले ड्रम का क्या यूज़ करते है कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

