• About
  • Contact
  • CMD
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
Divya Himachal
Divya Himachal
Divya Himachal
  • हिमाचल
  • देश-विदेश
  • स्थानीय
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किनौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहुल-स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • आर्थिक
  • खेल
  • विचार
    • संपादकीय
    • वैचारिक लेख
    • पाठकों के पत्र
    • प्रतिबिम्ब
    • दखल
    • अपनी माटी
    • मेरा पक्ष
    • हिमाचल फोरम
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी
  • मैगजीन
    • आस्था
    • कम्पीटीशन रिव्यू
  • पड़ोस
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • Epaper
  • DH TV
विशेष

संधोल की प्रियांशु का बचपन का ख्बाव पूरा

By: divyahimachal Apr 5th, 2025 11:08 pm
Please wait...

दिव्य हिमाचल निशुल्क न्यूज़लैटर

* आपकी पसंद और आवश्यकता के सभी समाचार एक साथ
* ⁠विशेष समाचारों की तुरंत नोटिफिकेशन, ताकि आप पढ़ें सबसे पहले
… तो फिर इंतजार कैसा?
इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाने के लिए दर्ज करें निम्न जानकारी और निरंतर जुड़े रहें हिमाचल व देश-दुनिया के साथ 
SIGN UP FOR NEWSLETTER NOW
×

प्रोफाइल

फाइनलिस्ट-6

प्रियांशु ठाकुर

माता— बबली ठाकुर
पिता— प्रवीण ठाकुर
उम्र— 23 साल
निवासी— संधोल
शिक्षा— बीएससी पीसीएम

गगन शर्मा— सुंदरनगर

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2025’ की फाइनलिस्ट मंडी जिला के संधोल सरकाघाट की 23 वर्षीय प्रियांशु ठाकुर ने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही प्रियांशु ने अपने अधूरे सपनों को भी लक्ष्य प्राप्ति के लिए उड़ान के नए पंख लगाए हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत में प्रियांशु ठाकुर ने बताया कि बचपन से ही मॉडलिंग में नाम कमाना चाहती थीं, लेकिन माता-पिता के कहने पर बीएससी पीसीएम की शिक्षा ली। हिमाचल के संधोल सरकघाट क्षेत्र के लोअर सोहर गांव निवासी प्रियांशु ठाकुर का जन्म प्रदेश में हुआ है, लेकिन पालन-पोषण और पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। प्रियांशु बताती हैं कि वे तीन भाई-बहन हैं, जिसमें वह सबसे बड़ी है।

एक छोटी बहन गुनगुन(16) और सबसे छोटा भाई नक्ष (10) है। प्रियांशु का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। उसके पिता प्रवीण ठाकुर ट्रांसपोर्टर हैं और माता बबली ठाकुर गृहिणी हैं। वर्तमान में प्रियांशु एक निजी ट्रेवल एंड टूरिज्म क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनकी दसवीं तक की पढ़ाई गुरु नानक खालसा स्कूल सेक्टर 30 चंडीगढ़, दस जमा एक और दो की पढ़ाई राजकीय मॉडल गल्र्जस स्कूल सेक्टर 21 चंडीगढ़ और बीएससी पीसीएम की पढ़ाई देव समाज कालेज फॉर वूमन सेक्टर-45 चंडीगढ़ से पूरी की। प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में ऑडिशन में अपनी किस्मत आजमाई और अब अपने ख्बाव के बेहद करीब पहुंच गई हैं। (एचडीएम)

‘मिस हिमाचल’ के मंच पर बढ़ा आत्मविश्वास

फाइनलिस्ट प्रियांशु ठाकुर कहती हैं ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ का ‘मिस हिमाचल’ जैसा मेगा इवेंट प्रदेश की प्रतिभाओं को ढूंढने, तराशने और उनके सपनों को सच करने के लिए बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। सभी युवतियों को यहां अपना भाग्य आजमाना चाहिए। इस इवेंट के हिस्सा बनने न केवल प्रियांशु का आत्मविश्वास बढ़ा है, अपितु उनके मॉडलिंग के क्षेत्र में नाम कमाने के लिए एक नया जनून और उत्साह पैदा हो गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App

यह भी देखें

  • GST से नुकसान, विशेष सत्र पर बंटा विपक्ष, किसानों को राहत, पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें
  • पांच साल के बच्चे ने काटा रिबन, लेह बहाल
  • बिजली दर की बढ़ोतरी पर किसान यूनियन में रोष

Topics

  • Himachal News Live
  • Punjab / Haryana News

Featured

  • epaper
  • Advertise with Us

Trending

  • स्थानीय
  • आर्थिक
  • मैगजीन
  • राशिफल

Important Links

  • चक दे हिमाचल
  • DH TV
  • विचार
  • यूथ लाइफ
  • कर्मचारी

Follow Us

Download Apps

© 2023 Managed by Himachal Digital Media. All Rights Reserved

  • About
  • Contact
  • Advertise
  • Jobs
  • Free Classifieds
  • Epaper
  • Privacy Policy