12 मेडिकल अधिकारी इधर से उधर, प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना, तबादले और तैनाती के दिए आदेश
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
प्रदेश सरकार ने मेडिकल अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के नए तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कुल 12 डाक्टरों के कार्यस्थलों में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है। मेडिकल ऑफिसर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के संस्थानों में तैनाती दी गई है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्यभर में तैनात मेडिकल ऑफिसरों व विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले और एडजेस्टमेंट के आदेश जारी किए गए हैं। कांगड़ा जिला में डा. साहिल को सीएचसी गढज़मूला से सीएचसी खैरा कांगड़ा भेजा गया है। डा. आशीष साकंद को सीएचसी खैरा से सीएचसी गढज़मूला भेजा गया है। डा. अतुल गुप्ता एमओ कम्युनिटी मेडिसिन को सीएमओ किन्नौर कार्यालय से सीएमओ मंडी कार्यालय में डीपीओ पद पर भेजा गया है। डा. अर्चना को पीएचसी बादेरा, ऊना से पीएचसी बधाल, कांगड़ा भेजा गया है। डा. काजल को सीएच कांगड़ा से सीएचसी साहू चंबा में रिक्त पद पर नीति अनुसार तैनात किया गया है। डा. प्रशांत शर्मा एमओ पेडियाट्रिक्स को डा. वाईएसपीजीएमसी नाहन से सीएच जुन्गा, शिमला स्थानांतरित किया गया है। डा. पायल कुमारी एमओ बायोकेमिस्ट्री, जिनकी पूर्व में जीएच मंडी में तैनाती आदेशित थी, अब इन्हें सीएच कांगड़ा में समायोजित किया गया है। डा. सुशांत कुमार एमओ एनेस्थीसिया, जिन्हें पहले सीएच तिस्सा, चंबा भेजा गया था, अब एमजीएमएससी खनेरी, शिमला में तैनात होंगे, वहीं डा. शगुन गुलेरिया एमओ एनेस्थीसिया को इससे विपरीत क्रम में तैनाती दी गई है।
डा. शेरप छोडेन को पूर्व आदेश के अनुसार जीएच मंडी भेजा जाना था, पर अब इन्हें आरएच रिकांगपिओ, किन्नौर में समायोजित किया गया है। डा. शिवानी चौल्टा एमओ रेडियोलॉजी की पूर्व तैनाती सीएच पांवटा साहिब थी, जिसे बदलकर अब आरएच सोलन कर दिया गया है। डा. जोश्वा सवेरियर एमओ एनेस्थीसिया जिन्हें सीएच काजा लाहुल-स्पीति भेजा जाना था, इन्हें अब सीएच गगरेट ऊना में नियुक्त किया गया है। डा. विनीत सैणी एमओ ईएनटी जिन्हें पहले सीएच घ्वांडल, बिलासपुर भेजे जाने का आदेश था, अब इन्हें सीएच जयसिंहपुर, कांगड़ा में तैनात किया गया है। डा. शिवानी ठाकुर एमओ रेडियोलॉजी को एमजीएमएससी खानेरी, शिमला में तैनात किया
गया है।
विभाग को भेजें रिपोर्ट
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने नए कार्यस्थल पर तुरंत ज्वाइन कर और अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
