रामपुर में 34 हजार युवाओं ने सेना भर्ती में आजमाया भाग्य
शिमला-सोलन-सिरमौर और किन्नौर के होनहारों ने दिखाया दमखम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – रामपुर बुशहर
सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित भर्ती रैली 17 से 24 नवंबर तक अवेरी पट्टी नजदीक रामपुर बुशहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। करीब 34 हजार युवा भर्ती रैली में सम्मिलित हुए। इस रैली में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कियाइस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों के साथ 136 इन्फैंट्री बटालियन (टीए), 11 महार, भर्ती क्षेत्र हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं केंद्रीय शास्त्र भंडार, सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, चंबा, चरखड़ी आदि इकाइयों के अधिकारी मौजूद रहे।
भर्ती निदेशक के बोल
भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने बताया कि इस भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों ने 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, 9 फीट लंबी कूद, जिग-जैग बैलेंस टेस्ट, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल चरण सहित सभी परीक्षाओं को पार किया। भर्ती रैली के परिणाम उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
