आचार्य बालकृष्ण को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी उपाधि

By: Nov 12th, 2025 10:33 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — हरिद्वार

उत्तराखंड का अग्रणी विश्वविद्यालय यूपीईएस जो देश ही नहीं, विश्व रैंकिग में शुमार है, के स्कूल ऑफ बिजनेस के 23वें दीक्षांत समारोह में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया, जहां उन्हें उनकी अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए सर्वोच्च शैक्षणिक डिग्री डाक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी मानद उपाधि) उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सर्वप्रथम यूपीईएस प्रबंधन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों ने आचार्य जी का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर आचार्य जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा में निरंतरता, सेवा में समर्पण तथा सेवा में संलग्नता ही हमारी शक्ति है।

कार्यक्रम में यूपीईएस के कुलपति डा. राम शर्मा ने मानवता की सेवा में आचार्य जी के समर्पण एवं नि:स्वार्थ योगदान की सराहना की। ्रइस सम्मान के लिए आचार्य जी ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. सुनील रॉय, कुलपति डा. राम शर्मा, प्रतिकुलपति डा. जय शंकर, कुलसचिव प्रो. मनीष मदान, निदेशक स्कूल बिजनेस प्रो. राहुल नैनवाल, डीन रिसर्च डा. अश्विनी नांगिया, एमडीए स्क्लम्बर्गर श्री ललित अग्रवाल तथा छात्र ों का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App