शिमला में आपदा प्रबंधन पर अलख

By: Nov 26th, 2025 12:02 am

सीपीआरआई शिमला में आपदा प्रबंधन का 145 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
आईसीएआर-सीपीआरआई शिमला में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग द्वारा आयोजित आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर लगाया गया। कर्मचारी कल्याण संघ के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 145 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लेकर आपदा के समय जीवन बचाने वाली तकनीकों को नजदीक से सीखा। प्रशिक्षण के दौरान गृह रक्षा विभाग के अधिकारी प्रकाश नेगी और नरेश वर्मा ने भूकंप, आग, भूस्खलन, सडक़ दुर्घटना जैसी आपदाओं में तत्काल राहत कार्य कैसे किए जाते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही लाइव बचाव अभ्यास करवाकर कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों जैसी अनुभूति करवाई। प्रतिभागियों ने इन डेमो को बेहद उपयोगी और व्यावहारिक बताया।

अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रबंधन सिर्फ सरकारी विभागों का विषय नहीं है, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे यहां सीखी गई तकनीकों को अपने परिवारों, बच्चों और आसपास के लोगों को भी अवश्य सिखाएं। सीपीआरआई शिमला के निदेशक डाक्टर बृजेश सिंह ने कहा कि आपदाओं के समय सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों में होमगाड्र्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अंत में सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रमुख डाक्टरु आलोक कुमार ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया, जबकि कर्मचारी कल्याण संघ के सचिव सचिन कंवर ने प्रशिक्षण देने के लिए गृह रक्षा विभाग और सहयोग के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App