बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 वैकेंसी, ग्रेजुएट इस डेट तक करें अप्लाई
अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पहली दिसंबर तक करें अप्लाई
बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि पहली दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2700 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों की स्नातक की तारीख कट-ऑफ तिथि (01.02.2025) से पहले चार साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ट्रेनिंग समयावधि और स्टाईपेंड: उम्मीदवारों की ट्रेनिंग की समयावधि 12 महीने होगी। उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपए का स्टाईपेंड दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए उन्हें 60 मिनट का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
निर्धारित पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपए एवं दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपए अदा करने होंगे। एससी/एसटी के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
भर्ती के लिए ऐसे अप्लाई करें
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए करियर लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद डिटेल्स भरनी होगी।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
