Karamchari News: पुनर्नियुक्त स्कूल प्रिंसीपल के पास रहेगी डीडीओ पावर
अन्य वित्तीय शक्तियां इस्तेमाल नहीं करेंगे री एम्प्लॉयमेंट वाले प्रिंसीपल
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – शिमला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सेशन पूरा होने तक पुनर्नियुक्त किए गए स्कूल प्रिंसीपलों के लिए वित्तीय शक्तियों में एक बदलाव हुआ है। पहले जारी निर्देशों में शिक्षा विभाग में क्लेरिफिकेशन दी थी कि पुनर्नियुक्त प्रिंसीपल के पास ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग यानी डीडीओ पावर नहीं होगी। ये शक्तियां रेगुलर ऑफिसर को ही दिए जा सकती हैं, जबकि रिटायर और पुन: नियुक्त प्रिंसीपल ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इन आदेशों में अब वित्त विभाग में बदलाव कर दिया है।
अधिसूचना
वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कहा गया है कि जिन स्कूलों में पुनर्नियुक्ति वाले स्कूल मुखिया हैं, वह भी एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए डीडीओ पावर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, जैसा वह सामान्य कार्यकाल में कर रहे थे। हालांकि अन्य वित्तीय शक्तियां ये प्रिंसीपल इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इससे रि इंप्लायमेंट के जरिए नियुक्त हुए स्कूल प्रिंसीपलों के लिए स्थिति और स्पष्ट हो गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
